सिटी प्रेस क्लब ने खेली फूलों की होली, दिया सौहार्द का संदेश

सिटी प्रेस क्लब ने खेली फूलों की होली, दिया सौहार्द का संदेश


हरिद्वार। मायापुर स्थित सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार के तत्वावधान में फूलों की होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षाेल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष मुन्नी चौहान ने कहा कि रंगों का यह पर्व हमें आपसी प्रेम और भाईचारे से जोड़ता है। महामंत्री कमल अग्रवाल ने कहा कि फूलों की होली हमारे जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रतीक है। क्लब अध्यक्ष ठाकुर मनोजानंद ने कहा कि होली का पर्व हमें एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि सिटी प्रेस क्लब मां गंगा में दूध की होली खेलने के साथ-साथ होली के दिन सायंकाल होली उत्सव भी आयोजित करेगा। कार्यक्रम में सचिव परवीन कश्यप, अजय वर्मा, सागर, कोषाध्यक्ष रानी, ममता चौहान, राजू भाई, कृष्णा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *