बच्चों को दी पक्षियों की पहचान, आवाज की जानकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा खिर्सू क्षेत्र में बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 40 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बर्ड प्रशिक्षक अजय शर्मा ने बच्चों को विभिन्न पक्षियों की पहचान, आवाज़ और पर्यावरण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने बुलबुल, कठफोड़वा, नीलकंठ आदि पक्षियों को देखकर उत्साह प्रकट किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पर्यावरण के प्रति लगाव और जागरूकता बढ़ाते हैं तथा ईको-टूरिज्म को प्रोत्साहित करते हैं।