मुख्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी को बाल संरक्षण आयोग ने किया तलब

हरिद्वार। बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड ने नारसन खंड शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को तलब कर लिया है। यह कार्रवाई इस कारण हुई कि बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में नव निर्मित भवन के एक कमरे पर कब्जे की शिकायत के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। बच्चों ने इस संबंध में बाल संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने इस लापरवाही का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी नारसन को 28 मार्च को आयोग में उपस्थित होने का आदेश दिया है।