कार्यकर्ताटों की निष्ठा और संगठन की शक्ति का प्रतीक बनेगा भाजपा कार्यालय: मुख्यमंत्री

धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने किया भाजपा जिला कार्यालय रुड़की का लोकार्पण


हरिद्वार। धनतेरस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय भवन रुड़की का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन, पूजा अर्चना एवं पूर्ण आहुति के साथ हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यालय कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। यह भवन क्षेत्र की छह विधानसभाओं के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा, जिससे अंतिम छोर तक लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है और सभी को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस कार्यालय से क्षेत्र की विकास योजनाओं का संचालन होगा और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री की “मन की बात” कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, महामंडलेश्वर यतिद्रनंद गिरी महाराज, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *