मुख्यमंत्री आज पुरोला को देंगे करोड़ों की सौगात
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पुरोला को करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह खेल मैदान हैलीपेड पुरोला पर उतरने के बाद कार्यक्रम स्थल यमुना वैली के अंतर्गत विधानसभा पुरोला की संपूर्ण तथा विधानसभा यमुनोत्री की आंशिक विभिन्न विकास योजनाओं के भूमि पूजन, शिलान्यास, लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।