मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए प्रदान की 163.52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए प्रदान की 163.52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के लालूरी-घियाकोटी-क्यार्दा मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य के लिए 4.16 करोड़ तथा रणकौची मंदिर, चंपावत हेतु 4.57 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन रेसकोर्स, देहरादून में पेयजल योजना (नई पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक) के लिए 5 करोड़, टाइप द्वितीय 120 आवासों के निर्माण हेतु 51 करोड़, लोक सेवा आयोग के भगीरथ आवासीय परिसर में बहुमंजलीय इमारत निर्माण के लिए 19 करोड़, आईआरबी द्वितीय वाहिनी, देहरादून में 120 आवास निर्माण हेतु 54 करोड़ तथा राजभवन, देहरादून में बहुउद्देशीय भवन निर्माण (विद्युतीकरण सहित) हेतु 13.73 करोड़ की स्वीकृति दी।
राज्य योजना के अंतर्गत, रूद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 5.22 करोड़, पौड़ी गढ़वाल के चौबटाखाल विकासखंड में दमदेवल-गड़री मोटर मार्ग पुनर्निर्माण हेतु 3.39 करोड़ और चलकुड़िया-मसमोली-सकलोनी-नौखोली मोटर मार्ग (किमी 9 से 12) के लिए 3.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। इन स्वीकृतियों से सड़क, आवास, पेयजल और धार्मिक स्थल सुधार सहित विभिन्न विकास कार्य तेजी से पूर्ण होंगे, जिससे जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी और क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *