मुख्यमंत्री ने किया ’‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया ’‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर 2025 तक प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को याद करते हुए कहा कि पटेल जी ने अपना जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लेकर पारदर्शी प्रशासन की दिशा में नई कार्य संस्कृति विकसित की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। राज्य गठन के बाद अब तक सतर्कता विभाग ने 339 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पिछले तीन वर्षों में 78 भ्रष्टाचारियों और अन्य मामलों में 27 लोगों की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1064 संचालित है, जिसके माध्यम से दस हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *