स्वर्ण सिंह को उत्तम नीबू उत्पादन के लिए मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

हरिद्वार। हरिद्वार के जगजीतपुर निवासी किसान स्वर्ण सिंह वालिया को उत्तम किस्म के नीबू का उत्पादन करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड माल्टा महोत्सव में सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। स्वर्ण सिंह पिछले 20 वर्षों से कागजी, इंदौरी बेदाना और देशी नीबू की खेती कर रहे हैं और इसे आसपास की मंडियों में सप्लाई करते हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों को पारंपरिक फसलों के बजाय उन्नत किस्म की फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया। सम्मान मिलने पर स्वर्ण सिंह वालिया ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। बधाई देने वालों में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, उपेंद्र चौधरी, राहुल शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।