मुख्यमंत्री ने स्व. राम दत्त के निधन पर किया शोक व्यक्त

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विजयपुर तोक धनखल द्वाराहाट पहुंचे और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट के भाई स्व. राम दत्त के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. राम दत्त से उनका व्यक्तिगत लगाव था और वे हमेशा बड़े आत्मीय भाव से मिलते थे। उनके निधन से मन अत्यंत दुखी हुआ और उन्होंने परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।