जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी, पीएम सहित अन्यों ने दी बधाई

जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी, पीएम सहित अन्यों ने दी बधाई

 


देहरादून। 16 सितंबर को अपने 50वें जन्मदिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सुबह से ही प्रदेश में आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर जूझते नजर आए। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सुबह ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिन पहले ही मंगलवार 16 सितम्बर को पड़ने वाले अपने जन्मदिवस अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं करने का निर्णय ले चुके थे। मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा के साथ मनाने की घोषणा करते हुए, समर्थकों से भी सादगी का पालन करने की अपील की थी। इधर, मंगलवार तड़के से ही प्रदेश में कई जगह आपदा की सूचना आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जन्मदिन की खुशियों को भूलकर, आपदा प्रबंधन में व्यस्त हो गए।

प्रधानमंत्री सहित दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने शुभकानाए संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, डॉ मनसुख मांडविया, उत्तराखंड के राज्यपाल लेज (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम डॉ मोहनलाल यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई अन्य दिग्गजों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकानाएं प्रेषित की हैं।

मुख्यमंत्री को संतो ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में संतों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। संतों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं दीं। इस मौके पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड तीव्र गति से सर्वांगीण विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि चाहे बुनियादी ढांचा, धार्मिक पर्यटन या जनकल्याणकारी योजनाएं, हर क्षेत्र में राज्य ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत दर्शन भारती, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज सहित कई संत उपस्थित रहे।


सफाई कर्मचारी संघ ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरानं केक काटकर उनकी दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने मुख्यमंत्री द्वारा सफाई कर्मियों और वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र, श्रमिक जितेंद्र, तेश्वर, कुलदीप, जुगनू, श्याम सिंह, घनश्याम पेवल, अमित, विनोद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *