चारधाम यात्रा-2026: हरिद्वार में परिवहन विभाग ने शुरू की ग्रीन कार्ड प्रणाली

चारधाम यात्रा-2026: हरिद्वार में परिवहन विभाग ने शुरू की ग्रीन कार्ड प्रणाली


हरिद्वार। चारधाम यात्रा-2026 के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के लिए परिवहन विभाग, उत्तराखंड ने व्यावसायिक यात्री वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद में किया। कार्यक्रम का उद्घाटन परिवहन, आईटी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया।
ग्रीन कार्ड प्रणाली के तहत चारधाम यात्रा में शामिल वाहनों की तकनीकी फिटनेस सुनिश्चित की जाएगी। इससे न केवल वाहनों की सुरक्षा प्रमाणित होगी, बल्कि आपातकालीन स्थिति में वाहन की पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। वाहन स्वामी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर शुल्क जमा कर सकते हैं और नजदीकी परिवहन कार्यालय में निरीक्षण के बाद ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल को यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम में आईटी विशेषज्ञों हिमांशु कुमार एवं रमन पुंडीर के योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा, उप परिवहन आयुक्त सुनील शर्मा, शैलेश तिवारी, आरटीओ डॉ. अनीता चमोला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप सैनी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *