शताब्दी वर्ष गृह संपर्क अभियान प्रारंभ

शताब्दी वर्ष गृह संपर्क अभियान प्रारंभ


हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हरिद्वार में व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया गया। दयानंद नगर स्थित रामनगर बस्ती में स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर संघ की 100 वर्षों की यात्रा, सेवा-परंपरा और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने बताया कि 14 दिसंबर तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य संघ के विचार, संस्कार और ‘पंच परिवर्तन’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी भी जुटाई, ताकि आगे प्रभावी सामाजिक गतिविधियाँ संचालित की जा सकें। कई परिवारों ने संघ के सेवा कार्यों में जुड़ने की इच्छा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *