डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना-2027

उत्तरकाशी। आगामी जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिला सभागार में मुक्ता मिश्र द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों एवं सहायकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनगणना निदेशालय उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद होने वाली यह जनगणना पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। प्रथम चरण मकान सूचीकरण का कार्य अप्रैल-मई 2026 में तथा द्वितीय चरण जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में संपन्न होगा।