59 गांवों में मोतियाबिंद स्क्रीनिंग अभियान शुरू

पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी गढ़वाल द्वारा राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में मोतियाबिंद स्क्रीनिंग अभियान प्रारंभ किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि 59 गांवों में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की आंखों की जांच की जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शिविर लगाए जाएंगे। मोतियाबिंद पाए जाने पर जिला चिकित्सालय पौड़ी, बेस चिकित्सालय श्रीनगर व कोटद्वार में निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। अभियान 10 मार्च 2026 तक चलेगा।