शिविर में किया 44 वृद्धजनों का मोतियाबिंद ऑपरेशन

शिविर में किया 44 वृद्धजनों का मोतियाबिंद ऑपरेशन


उत्तरकाशी। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “अटल वयो अभ्युदय योजना” के अंतर्गत विशाल मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 44 वृद्धजनों की जांच कर सभी पात्र रोगियों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। नेत्र शल्यक डॉ. मेहा पांगती एवं डॉ. आस्था रावत ने ऑपरेशन संपन्न किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत ने बताया कि सभी रोगियों को निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण, भोजन, जलपान और घर तक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *