बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत की करियर काउंसलिंग

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत की करियर काउंसलिंग


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड पाबौ के राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ पूजा रावत ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व लक्ष्य निर्धारण पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. आकाशदीप ने मेडिकल क्षेत्र की संभावनाओं पर जानकारी दी, जबकि ओएससी प्रशासक लक्ष्मी रावत ने विधि एवं न्यायिक सेवाओं से जुड़े करियर विकल्प बताए। सीडीपीओ चंद्रकांता काला ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *