देवखाल के पास खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल

देवखाल के पास खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल


चमोली।  गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग पर देवखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 4 व्यक्ति सवार थे। घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 1 घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अरविन्द त्रिपाठी, अनीता त्रिपाठी, अनन्त स्वरूप त्रिपाठी पुत्र अरविन्द त्रिपाठी सभी निवासी विशाल, विकासखण्ड पोखरी, जनपद चमोली और अम्भूज त्रिपाठी पुत्र अरविन्द त्रिपाठी घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। सूचना मिलने पर थाना चमोली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कार्य किया। घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया गया और शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार नियंत्रण खोने के कारण खाई में गिर गई। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश जारी किए हैं। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस टीम ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी और घायलों के इलाज में हर संभव सहायता सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *