नशामुक्त भारत अभियान के तहत शिविर 7 दिसंबर को

नशामुक्त भारत अभियान के तहत शिविर 7 दिसंबर को


हरिद्वार। नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में 07 दिसंबर 2025 को बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएँ। मुख्य विकास अधिकारी को स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने, मुख्य शिक्षा अधिकारी को बच्चों के लिए स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य और मानसिक रोग परीक्षण कैंप का संचालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *