अभियान चलाकर की 82 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही

उत्तरकाशी। पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु सोमवार से विशेष चौकिंग अभियान शुरू किया।’’ पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में दोपहिया पर तीन सवारी, ओवरलोडिंग, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने जैसी उल्लंघनाओं पर सख्ती बरती गई। अभियान के पहले ही दिन ’’82 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम’’ तथा ’’4 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट’’ में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम स्कूलदृकॉलेजों और आमजन के बीच जाकर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।