मुख्यमंत्री से बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री से बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने की शिष्टाचार भेंट


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। पवन बर्त्वाल ने हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में रजत पदक जीता। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पवन बर्त्वाल ने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं उनके विकास के लिए सरकार की निरंतर पहलों की जानकारी दी। पवन बर्त्वाल ने 15 से 20 नवंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वर्तमान में वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत हैं। इस अवसर पर उनके प्रशिक्षक श्री ललित मोहन कुंवर, सुरेश चंद शर्मा और हरि कृष्ण बेलवाल भी उपस्थित रहे, जिनकी भूमिका को मुख्यमंत्री ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *