ब्लैक संडे: मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, आठ की मौत, 30 घायल

-राष्ट्रपति, पीएम सहित सीएम ने जताया दुख
DESK THE CITY NEWS
हरिद्वार। श्रद्धा के कदम जब आस्था की सीढ़ियों पर चढ़ते हैं, तो कोई नहीं सोचता कि वही राह कभी मौत का मंजर भी बन सकती है। रविवार की सुबह हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर में भक्ति का सैलाब उमड़ा, लेकिन कुछ ही पलों में वह श्रद्धा चीखों और अफरातफरी में बदल गई। ’’ब्लैक संडे’’ के नाम से याद रखा जाएगा वो दिन, जब आस्था की डगर पर मची भगदड़ ने 8 निर्दाेष जिंदगियों को निगल लिया और दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को घायल कर दिया। मंदिर की पवित्र सीढ़ियाँ, जो हर रोज़ भक्तों के लिए मोक्ष की ओर बढ़ने का माध्यम होती हैं, वह रविवार को शोक की सीढ़ियाँ बन गईं…..
जी हां रविवार को मां मनसा देवी सीढ़ी मार्ग पर मची भगदड़ ने आस्था के कदमों को ढिगा दिया। करंट लगने की अफवाह ऐसी उड़ी की मां मनसा देवी मंदिर आ रहे और दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए काल बन गई।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार की सुबह करीब 8 से 8.30 बजे के बीच हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग के सीढ़ियों पर हुआ। जहां करंट लगने की अफवाह से अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग दब कर कुचल गए। कई लोग दबे लोगों के ऊपर से गुजर गए, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई, जबकि, 30 लोग घायल हो गए। जिनमें से गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है, जबकि, बाकी घायलों का उपचार जिला अस्पताल हरिद्वार में चल रहा है।

राष्ट्रपति, पीएम सहित सीएम ने जताया दुख
इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के मार्ग में भगदड़ की दुर्घटना में अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार बहुत पीड़ादायक है। मैं, सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं, प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों।
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति
उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के रास्ते में हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री मनसा देवी मंदिर मार्ग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। माँ मनसा देवी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

भगदड़ में इनकी हुई मौत
1. आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश (उम्र 12 वर्ष), निवासी- सौदा, बरेली, उत्तर प्रदेश
2. शकल देव पुत्र बेचान (उम्र 18 वर्ष), निवासी- अरहरिया, बिहार
3. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी (उम्र 18 वर्ष) निवासी- विलासपुर, कला मजरा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
4. विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी (उम्र 18 वर्ष), निवासी- वसुवाखेरी, काशीपुर, उत्तराखंड
5. वकील पुत्र भरत सिंह, (उम्र 43 वर्ष) निवासी- मौहतलवाद, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
6.राम भरोसे पुत्र रघु, (उम्र 65 वर्ष) निवासी- बदायूं, उत्तर प्रदेश
7.शांती पत्नी रामभरोसे, (उम्र 60 वर्ष) निवासी- बदायूं, उत्तर प्रदेश
8.विशाल पुत्र नंदन सिंह, (उम्र 19 वर्ष) जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश

भगदड़ में ये हुए घायल

इंद्र पुत्र महादेव, निवासी- रिसालू रोड़, पानीपत, हरियाणा
दुर्गा देवी पत्नी निर्मल (उम्र 60 वर्ष), निवासी- दिल्ली
शीतल पुत्र तेजपाल (उम्र 17 वर्ष), निवासी- रामपुर, उत्तर प्रदेश
भूपेंद्र पुत्र मुन्ना लाल (उम्र 16 वर्ष), निवासी- बदायूं, उत्तर प्रदेश
अर्जुन पुत्र सूरज (उम्र 25 वर्ष), निवासी- सिविल लाइन मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह (उम्र 6 वर्ष), निवासी- मोतिहारी, बिहार
राज कुमार पुत्र निदेश शाह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- मोतिहारी, बिहार
अजय पुत्र संजय (उम्र 19 वर्ष), निवासी- बडियारपुर, बिहार
रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा (उम्र 21 वर्ष), निवासी- मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
विकास पुत्र प्रेमपाल (उम्र 22 वर्ष), निवासी- बरेली कैंट, उत्तर प्रदेश
काजल पुत्री अर्जुन (उम्र 24 वर्ष), निवासी- सिविल लाइन मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह (उम्र साढ़े 5 साल), निवासी- भागलपुर, बिहार
विनोद शाह पुत्र रोहित शाह (उम्र 35 वर्ष), निवासी- भागलपुर, बिहार
निर्मला पत्नी पंकज कुमार (उम्र 30 वर्ष), निवासी- शीशगढ़, बरेली, उत्तर प्रदेश
विशाल पुत्र छेदा लाल (उम्र 21 वर्ष) निवासी- रामपुर, उत्तर प्रदेश
अनुज पुत्र अर्जुन (उम्र 20 वर्ष), निवासी- मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार (उम्र 4 वर्ष), निवासी- धामपुर, उत्तर प्रदेश
संदीप पुत्र रमेश कुमार (उम्र 25 वर्ष), निवासी- मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात
दीक्षा, निवासी- रामपुर, उत्तर प्रदेश
अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार (उम्र 18 वर्ष), निवासी- मुंगेर, बिहार
मनोज शरण, (उम्र 30 वर्ष), निवासी- भूरिया बरेली, उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *