भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत


देहरादून। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत और दीप कोश्यारी (दीपेंद्र) का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का वातावरण रहा। कार्यालय परिसर को भगवा पताकाओं और पुष्पमालाओं से सजाया गया।
सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और युवा शक्ति समाज एवं संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं में राष्ट्र निर्माण की नई चेतना जागी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम दौरान नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे युवा शक्ति का उत्साह और बढ़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *