भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना अमित शाह का चुनाव सुधार उद्बोधन

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देश के गृह मंत्री अमित शाह का चुनाव सुधार पर सदन उद्बोधन वीडियो क्लिप के माध्यम से सुना। अध्यक्ष ने बताया कि अमित शाह ने विपक्ष द्वारा एसआईआर को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर यह समझाने का निर्देश दिया कि वोट चोरी को कैसे रोका जा सकता है और एसआईआर का उद्देश्य क्या है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा, सविता कपूर, महापौर सौरभ थपलियाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता, राज्य मंत्री, महानगर उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए चुनाव सुधार प्रक्रिया की जानकारी साझा की।