हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में युवाओं ने सिहंद्वार पर गंगा में दुग्धाभिषेक करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना करने के साथ प्रदेश के समुचित विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने के लिए काम किया जाएगा।
मंगलवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनमें नकल विरोधी कानून बनाकर मेधावी युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू कर बढ़ रही असामाजिक प्रवृत्तियों से बचाने के लिए अह्म काम किया है। उन्होंने आज आपदा के समय में वे हर पीड़ित का दर्द जानने के लिए धरातल पर उतरकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास होगा और मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर काम होंगे। भाजयुमो जिला महामंत्री दीपांशु शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जननेता है और हर किसी व्यक्ति वर्ग की पीड़ा समझते हैं। सभी ने दुग्धाभिषेक करते हुए उनके दीर्घायु और यशस्वी होने के लिए कामना की।
इस मौके पर शुभम मैंदोला, नवजोत वालिया, युधिष्ठर वालिया, छोटू जयंत, लेखराज गुर्जर, शाहरूख सलमानी, शुभम खटाना, हर्ष वालिया, आदित्य चौहान, मनीष ठाकुर आदि शामिल हुए।