थराली में भाजपा मजबूत, 9 पंचायत प्रतिनिधियों ने थामा दामन

थराली में भाजपा मजबूत, 9 पंचायत प्रतिनिधियों ने थामा दामन
 

थराली। भाजपा के स्थापना दिवस पर ब्लॉक प्रमुख समेत 9 पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें नारायणबगड़ ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, नंदानगर की पार्षद दीपा मेंदोली व मंजिला देवी सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे। देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व अन्य नेताओं ने सभी का स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि इन जनप्रतिनिधियों के शामिल होने से थराली में भाजपा और मजबूत होगी। विधायक टम्टा ने आगे भी अन्य नेताओं के जुड़ने की संभावना जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *