देहरादून में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा की बैठक

देहरादून में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा की बैठक


देहरादून। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को भव्य बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उनका आगमन प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पारंपरिक संस्कृति के साथ स्वागत की अपील की। बैठक में आगामी रोड शो और जनसभा की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *