भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर मंडल के अंतर्गत आदिति पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
नगर निगम पार्षद देवेंद्र मणि मिश्रा ने नगर निगम की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी ने डॉ. धन सिंह रावत के विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचाने की बात कही। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर ने किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह प्रस्तावित था, किंतु प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। बैठक में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, हयात सिंह झिंकवाण, गिरीश पैन्यूली, जितेंद्र धिरवांण, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता बूढ़ाकोटी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी सहित भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद उपस्थित रहे।