अवैध होटल निर्माण सील होते ही बदला राजनीतिक रुख, चर्चाओं में भाजपा नेता

अवैध होटल निर्माण सील होते ही बदला राजनीतिक रुख, चर्चाओं में भाजपा नेता
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। अवैध होटल निर्माण सील होने के बाद एक भाजपा नेता और उसके भाई द्वारा अपने राजनीतिक आका से दूरी बनाए जाने को लेकर हरिद्वार में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इसे अवसरवाद और राजनीतिक नौटंकी से जोड़कर देख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में भाजपा नेता का होटल निर्माण पिछले कई महीनों से विवादों में रहा है। एचआरडीए द्वारा कई बार सील किए जाने और मुकदमा दर्ज होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।
सूत्रों के अनुसार निर्माणकर्ता पर भारी कर्ज है और उसने कई व्यापारियों से लाखों रुपये निवेश के नाम पर लिए हैं। अब कर्ज बढ़ने पर राजनीतिक संरक्षण बदलने की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी स्वार्थ के लिए नेताओं की परिक्रमा करना और फिर विरोध में उतरना जनता के बीच मजाक का विषय बन गया है। यह पूरा मामला राजनीतिक नैतिकता पर सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *