इंडिया गठबंधन की प्रेस वार्ता से भाजपा में बौखलाहट

इंडिया गठबंधन की प्रेस वार्ता से भाजपा में बौखलाहट


देहरादून। उत्तराखण्ड में इंडिया गठबंधन की सोमवार को सम्पन्न प्रेस वार्ता से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई प्रवक्ता बौखला गए हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड में सामने आए वीआईपी का नाम अब तक क्यों छुपाया जा रहा है और उसे किसके संरक्षण में बचाया जा रहा है।
इसी तरह मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड के दोषी तत्कालीन जिलाधिकारी ए.के. सिंह एवं डीआईजी बृजभूषण सिंह को तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में सीबीआई जांच से क्यों बचाया गया। भाजपा वह पार्टी है जो चुनावों में पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन उत्तराखण्ड में अपने लगभग 17 वर्षों के शासन में न रोजगार दे पाई और न ही पलायन रोक पाई।
भाजपा सरकार दलित, आदिवासी और गरीब विरोधी है। अब जनता भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों पर हमला करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और 2027 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड से भाजपा की विदाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *