पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों की चोरी का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों की चोरी का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर को मुंबई से गिरफ्तार किया है। वादी गौरव सिलोडी की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। चोरी में करीब 5 लाख रुपये, 300 डॉलर नकद और एक डीएसएलआर कैमरा शामिल था।
एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच में सामने आया कि आरोपी घटना के बाद नेपाल और फिर मुंबई में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने नीरक उर्फ नीर बहादूर शाही निवासी कैलाली (नेपाल) को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में कोतवाली श्रीनगर पुलिस व साइबर सेल की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *