निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल, बीओसीडब्ल्यू बोर्ड और सीएससी के बीच हुआ करार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी,
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाना है।
समझौता सचिव पी.सी. दुमका की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दस्तावेजों पर डिप्टी लेबर कमिश्नर विपिन कुमार और सीएससी के स्टेट हेड अश्वनी कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस व्यवस्था के तहत श्रमिक अब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आसानी से पंजीकरण व नवीनीकरण करा सकेंगे। इससे उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे और बिना बाधा के मिल सकेगा। कार्यक्रम में दुर्गा (सीनियर आईटी ऑफिसर), संदीप कुमार शर्मा (स्टेट मैनेजर) और भूपेंद्र कुमार (मैनेजर, न्प्क्।प्) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।