जणगी गांव से भरत सिंह व चोपड़ा से दर्मियान सिंह बने निर्विरोध प्रधान
DESK THE CITY NEWS
लंबगांव। विकासखंड प्रतापनगर पट्टी रैका के जंणगी गांव वालों ने अपने गांव के युवा भरत सिंह चौहान को निर्विरोध प्रधान घोषित किया है। गांव वालों का कहना है कि भारत सिंह चौहान सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहते हैं। और उन्होंने गांव वालों का विश्वास और प्यार कायम रखा भरत सिंह चौहान ने कहा कि गांव वालों ने जो मेरे पर उपर विश्वास किया है मैं, उसे बखूबी निभाऊंगा और प्रत्येक ग्राम वासियों की आवाज को सुनूंगा और गांव के विकास में मेरी सबसे पहले प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसमें और मजबूती से निभाऊंगा और उन्होंने ग्राम वासियों का आशीर्वाद लिया भरत सिंह चौहान के निर्विरोध प्रधान बनने पर और ग्रामवासियों को भी एक अच्छा संदेश जाएगा।
दर्मियान सिंह बगवान चुने गये निर्विरोध ग्राम प्रधान
जखोली। विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत चोपड़ा सिलगढ़ में ग्रामीणों ने बैठक कर दर्मियान सिंह बगवान को आम सहमति से निर्विरोध प्रधान मनोनीत किया है। ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में भी प्रत्येक बिरादरी से हमेशा निर्विरोध रुप से प्रधान चुना जायेगा। बैठक बड़े बुजुर्गों और युवाओं के बीच राय मशविरे के बाद एकमत होकर इस बार पूर्व सैनिक दर्मियान सिंह बगवान को ग्राम प्रधान बनाया जाएगा। इसके साथ ही गांव के वार्ड मेम्बर्स व उप प्रधान का भी निर्विरोध रुप से मनोनयन किया गया।