भांग के पौधे कराए नष्ट
उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन और नशामुक्त अभियान के तहत रविवार को धरासू पुलिस ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर चौकी गेंवला और बनचौरा क्षेत्र में रोड किनारे 7 नाली पर उगी भांग के पौधों को नष्ट किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक भी किया गया।