अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा जनहित योजनाओं का लाभ

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा जनहित योजनाओं का लाभ

हरिद्वार। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दूसरे दिन भगवानपुर, खानपुर और नारसन विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। नारसन में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है।
कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया। खानपुर में समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैकड़ों लोगों को योजनाओं का लाभ और स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। भगवानपुर में भी विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *