लाभार्थियों को मिले अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ
चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण, बाल विकास एवं प्रोबेशन विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभ मिल सके। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत व सुधार कार्यों की निगरानी, कुपोषित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग, तथा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।