रुद्रप्रयाग में निकाली गई जागरूकता रैली

रुद्रप्रयाग में निकाली गई जागरूकता रैली


रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और ब्रह्मकुमारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में “देवभूमि महा पर्यटन अभियान” एवं “मेरी संस्कृति मेरी पहचान” के तहत जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली मुख्य बाजार से भानाधार स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान तक निकाली गई। इस दौरान ब्रह्मकुमार पीयूष ने मुस्कान अपनाने का संदेश दिया, जबकि ब्रह्मकुमारी ज्योति ने स्वस्थ और सकारात्मक जीवन पर बल दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल, डॉ. अंविता सिंह, डॉ. आशीष नौटियाल और अनेक स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *