कालसी में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

कालसी में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर किया जागरूक


देहरादून। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की लाघा रेंज स्थित बाढ़ वाला परिसर में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वनाग्नि जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सभी रेंजों के वन कर्मचारियों को जंगलों को आग से बचाने के उपायों की जानकारी दी गई। फायर लाइनों के रखरखाव, सूखी घास-पत्तियों के फुकान और नियंत्रित दाहन की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि नियंत्रित दाहन वनाग्नि नियंत्रण का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकारों से अपील की गई कि वनाग्नि से जुड़ी सूचना प्रसारित करने से पहले विभाग से पुष्टि करें तथा टोल फ्री नंबर 1926 और मोबाइल ऐप का व्यापक प्रचार करें। गोष्ठी में विभिन्न रेंजों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *