वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु किया जागरूक

रुद्रप्रयाग। प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन ने लोक निर्माण विभाग के साथ मयाली गुप्तकाशी मार्ग पर छेनागाड़ स्थित प्रस्तावित डबल लेन क्लास-ए ब्रिज स्थल का निरीक्षण किया। वहीं बड़ीथ बीट क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण व सुरक्षित यातायात की दृष्टि से समीक्षा की गई। वन विभाग रुद्रप्रयाग रेंज द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम कोट तल्ला, चन्द्रडुगी व जसोली में ग्रामीणों व महिला मंगल दल से संवाद कर झाड़ी कटान, मिर्च-मशाल उपयोग व समूह में जंगल जाने जैसे सुरक्षा उपाय बताए गए। विभाग ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।