हथकरघा श्रेणी में अनीता प्रथम व मोहन रहे द्वितीय

उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उद्योग विभाग की जिला स्तरीय पुरस्कार चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें हस्तशिल्प, हथकरघा और लघु उद्यम श्रेणी के पात्र शिल्पकारों का चयन किया गया।
प्रदर्शनी में भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, पुरोला और मोरी के शिल्पकारों ने रिंगाल की टोकरियां, ऊनी वस्त्र, जूट बैग, मैक्रेम आर्ट, मसाले, जैम व जूस जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए। वर्ष 2025-26 के लिए हथकरघा श्रेणी में अनीता देवी प्रथम व मोहन सिंह द्वितीय, हस्तशिल्प में विनोद कुमार प्रथम व अमिता रावत द्वितीय तथा लघु उद्यम में योगेश बधानी प्रथम और रजनीश मखलोगा द्वितीय रहे।