अनिल कुमार उनियाल हुए सेवानिवृत्त

अनिल कुमार उनियाल हुए सेवानिवृत्त
 

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में प्रभारी उपनिदेशक फार्मेसी रहे अनिल कुमार उनियाल 38 वर्ष 5 माह की दीर्घ, समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक उत्कृष्ट सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति से एक दिन पूर्व उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रथम कार्यवाहक उपनिदेशक फार्मेसी नामित किया गया। मेडिकल कॉलेज परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *