आत्मरक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन है मुक्केबाजी प्रतियोगिता: विशाल गर्ग

आत्मरक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन है मुक्केबाजी प्रतियोगिता: विशाल गर्ग


हरिद्वार। जिला मुक्केबाजी संघ द्वारा योग स्थली स्टेडियम, रोशनाबाद में जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक आदेश चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा एवं रोहन सहगल ने किया। बालक और बालिका वर्ग में कुल 132 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 70 बालक और 62 बालिकाएं शामिल थीं।
जिलाध्यक्ष डा. विशाल गर्ग ने बताया कि विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में मुक्केबाजी के प्रति रूझान बढ़ रहा है और यह खेल आत्मरक्षा का भी एक महत्वपूर्ण साधन है, विशेषकर बालिकाओं के लिए। मिनी बालक और बालिका वर्ग के साथ सीनियर वर्ग में भी रोचक मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। प्रतियोगिता में नवीन चौहान, किशन सिंह महर, संगीत जोशी, अनिकेत और आशीष शर्मा मुख्य निर्णायक रहे। आयोजन में राकेश चौधरी, सुनीता चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *