सभी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा समाधान

सभी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा समाधान


हरिद्वार। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने हरिद्वार दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।
बीएचईएल स्थित त्रिशूल अतिथिगृह में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। भूमि विवादों के निस्तारण और उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने आधारभूत सुविधाओं, सामुदायिक भवनों और छात्रावासों के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व अन्य अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *