केदारनाथ धाम में यात्रा तैयारियों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / कमलेश पुरोहित,
रुद्रप्रयाग। आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बर्फ हटाने, पैदल मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मूलभूत सुविधाओं की बहाली की प्रगति का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा 22 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और वर्तमान में धाम में 3 से 4 फीट बर्फ जमी है, जिसे हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले पेयजल, विद्युत, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं को समयबद्ध तरीके से पुनर्स्थापित किया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं और आईटीबीपी व पुलिस बल तैनात है। प्रशासन का लक्ष्य इस बार यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाना है।

ऊखीमठ में केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर विधायक ने दिए निर्देश
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए ऊखीमठ में विधायक आशा नौटियाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाए। जिलाधिकारी ने भी जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और होटल व्यवसायियों से सुझाव लेते हुए बेहतर समन्वय पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने 15 अप्रैल तक सभी मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए और यात्रा को सफल बनाने में सभी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।