आईएएस बनने के बाद बंशी लाल ने सर्फ़नाथ देवता के किए दर्शन

आईएएस बनने के बाद बंशी लाल ने सर्फ़नाथ देवता के किए दर्शन


उत्तरकाशी। सीमांत गांव बगोरी के निवासी और प्रदेश के लोकप्रिय अधिकारी बंशी लाल राणा के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। पदोन्नति के बाद उन्होंने पाला गांव पहुंचकर अपने आराध्य भगवान सर्फ़नाथ देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राणा ने सपरिवार देवता के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। बगोरी जैसे सीमांत गांव से निकलकर आईएएस बनना उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। वर्तमान में वे महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *