प्रशिक्षण महाअभियान पूर्णता की ओर, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

प्रशिक्षण महाअभियान पूर्णता की ओर, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जनपद पौड़ी के अधिकांश मंडलों में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि श्रीनगर और कलजीखाल मंडल को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर प्रशिक्षण पूरा हो गया है।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रथम दिवस में वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास और कार्य विस्तार पर चर्चा होती है, जबकि द्वितीय दिवस में योग सत्र, कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया और बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाता है। कोट मंडल के डांडा नागराजा में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने योग सत्र का संचालन किया। विभिन्न सत्रों में नलिन भट्ट, राजकुमार पोरी और सीमा भंडारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश रावत सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *