अवैध खनन पर कार्रवाई, खोह नदी से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

अवैध खनन पर कार्रवाई, खोह नदी से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
 
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कोटद्वार क्षेत्र में छापेमारी की। झूला पुल के पास खोह नदी में अवैध खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की। वाहनों के स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार चलानी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *