सत्यापन न कराने पर तीन मकान मालिकों पर कार्रवाई
उत्तरकाशी। अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा दिन-रात चेकिंग के साथ बाहरी व्यक्तियों के शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को चौकी डुंडा क्षेत्र में चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाहरी व्यक्तियों के 20 सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे। इस दौरान किरायेदारों का पुलिस सत्यापन न कराने पर तीन मकान मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। संबंधित मकान मालिकों से कुल 30 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने नागरिकों से किरायेदार सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की।