अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन विभाग को सूचना मिली कि रामपुर रामघाटी क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही जिला खनन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक 4×4 लोडर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए। जब्त किए गए सभी वाहनों को तत्काल चौकी भीकमपुर के सुपुर्द किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।