चरस तस्करी मामले में वांछित आरोपी देवाल बाजार से गिरफ्तार

चरस तस्करी मामले में वांछित आरोपी देवाल बाजार से गिरफ्तार


चमोली। अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कर्णप्रयाग पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को देवाल बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुष्कर सिंह (40) निवासी ग्राम हिमनी, थाना थराली को 13 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार 19 सितंबर 2025 को सिमलीदृकर्णप्रयाग रोड पर चेकिंग के दौरान जसपाल सिंह को 1 किलो 31 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था। विवेचना में पुष्कर सिंह की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद वह फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *