नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

हरिद्वार/लक्सर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के चलते पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कर ग्राम भोगपुर निवासी वंश पर नाबालिग को भगाने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार दबिश और सर्विलांस के आधार पर 3 अप्रैल को रुड़की क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।